• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओडिशा रेल हादसे पर नीतीश ने जताया दुख, बिहार भाजपा ने रद्द किए कार्यक्रम

Nitish expresses grief over Odisha train accident, Bihar BJP cancels programs - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर जिले में बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इधर, रेल हादसे के बाद बिहार भाजपा ने शनिवार को सारे कार्यक्रम को रद्द कर दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में लोगों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री इस दुखद घटना से मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

इधर, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी इस रेल हादसे पर मर्माहत हैं। चौधरी ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायल के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया।

उन्होंने बताया बिहार भाजपा के शनिवार के सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के कार्यक्रम चल रहे हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish expresses grief over Odisha train accident, Bihar BJP cancels programs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coromandel express, bahanaga, बालासोर ट्रेन, trainaccident, baleswar, train accident in odisha, स्टेशन मास्टर, om shanti, कोरोमंडल एक्सप्रेस, nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved