• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीतीश ने फोन कर लालू का जाना हालचाल, कहा, 'सब कुछ ठीक'

Nitish calls Lalu to know about his well being, says everything is fine - Patna News in Hindi

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद का सोमवार को सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण किया गया, फिलहाल वे ठीक हैं। इस बारे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है, सब कुछ ठीक रहा। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री से जब पत्रकारों ने लालू प्रसाद के किडनी प्रत्यारोपण के विषय में पूछा तो उन्होंने कहा कि फिलहाल सब ठीक है। उन्होंने लालू का हाल जानने के लिए तेजस्वी से भी बात की। नीतीश कुमार ने बताया कि कल (सोमवार) को ही उन्होंने फोन कर लालू का हाल-चाल जाना, उनकी सर्जरी सफल रही, ये अच्छी बात है। ये खुशी की बात है कि सब कुछ ठीक रहा। उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी पुत्री मीसा भारती ने सोमवार को ही उनके सफल आपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक रूप से दी थी। ये दोनों भी फिलहाल सिंगापुर में ही है।
लालू प्रसाद को किडनी उनकी बेटी रोहिणी ने डोनेट की है। लालू प्रसाद पिछले काफी दिनों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish calls Lalu to know about his well being, says everything is fine
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitish kumar, lalu prasad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved