• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीट छात्रा मौत मामले में CBIजांच, बिहार सरकार के मंत्रियों ने कहा- पीड़ित परिवार को हर हाल में मिलेगा न्याय

NEET Student Death Case: CBI Investigation Ordered, Bihar Government Ministers Assure Justice for the Victim Family - Patna News in Hindi

पटना । नीट छात्रा की मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। इस पर जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद समेत बिहार सरकार के मंत्रियों ने प्रतिक्रिया दी है। राजीव रंजन प्रसाद ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "न्याय सुनिश्चित करने के लिए जो भी सख्त कदम उठाने होंगे, वह उठाए जाएंगे और दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का संकल्प पूरा होगा।" राजीव रंजन ने इस बात की भी जानकारी दी कि इससे पहले एसआईटी ने घटना से जुड़े सभी वीडियो फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) जुटा लिए हैं और पूरी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
वहीं बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने आईएएनएस से कहा, "बहुत गहन जांच की गई और जांच के दौरान घटना से जुड़ी हर डिटेल का पता लगाने की कोशिश की गई। हालांकि, कुछ लोग बिहार पुलिस और बिहार सरकार को बदनाम करने के लिए लगातार तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। शुक्रवार को पीड़ित की मां, पिता और परिवार के सदस्यों द्वारा सीबीआई जांच की मांग की गई थी, इसी को देखते हुए बिहार सरकार केंद्र से सीबीआई जांच का अनुरोध किया है।"
मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा, "हर हाल में न्याय मिलेगा। कोई भी व्यक्ति कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। इस घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। यह एनडीए सरकार है, इस सरकार में किसी को बचाया नहीं जाता और न ही किसी को फंसाया जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह अनुरोध किया है और हम सब उस मांग के साथ हैं।"
मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा, "सीबीआई बहुत बड़ी एजेंसी होती है। अब सच सामने आ जाएगा।"
बता दें कि पटना के एक छात्रावास में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया है।
इसकी जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NEET Student Death Case: CBI Investigation Ordered, Bihar Government Ministers Assure Justice for the Victim Family
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neet student death case, student death case, cbi investigation, cbi, bihar government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved