• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनडीए के घोषणा पत्र में पीएम मोदी की गारंटी और सीएम नीतीश का विश्वास : दिलीप जायसवाल

NDAs manifesto contains PM Modi guarantee and CM Nitish trust: Dilip Jaiswal - Patna News in Hindi

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए का संकल्प पत्र शुक्रवार को जारी हो गया। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एनडीए के संकल्प पत्र को 'पांच पांडवों' की गारंटी बताया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने घोषणा पत्र जारी किया। दिलीप जायसवाल ने कहा कि इन पांच पांडवों के अलावा घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विश्वास भी है। हमारा मकसद है बिहार को विकसित बनाना। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिस दिन इन लोगों ने अपना संकल्प पत्र जारी किया था, उसी दिन सबको कांग्रेस और राजद में आपसी मतभेद देखने को मिला था। इसके साथ ही उन्होंने जुमलेबाजी वाला पत्र दिया है। हमारा घोषणा पत्र प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और नीतीश कुमार का विश्वास है।
एनडीए के घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और किसानों की समृद्धि पर विशेष जोर दिया गया है। एनडीए ने कहा कि यह संकल्प पत्र बिहार को अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर, विकसित और आधुनिक राज्य बनाने का रोडमैप है।
इससे पहले, 28 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया था। इस घोषणा पत्र का नाम 'बिहार का तेजस्वी प्रण' रखा गया है। इस पत्र के जरिए महागठबंधन ने 25 मुख्य कार्यों के माध्यम से जहां बिहार बदलने की बात की, वहीं तरक्की का नया इतिहास लिखने का संकल्प भी लिया है।
इस घोषणा पत्र में तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना, हर घर सरकारी नौकरी, और 200 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ नए वादे भी शामिल किए गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं ने मिलकर इस घोषणा पत्र को जारी किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NDAs manifesto contains PM Modi guarantee and CM Nitish trust: Dilip Jaiswal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dilip jaiswal, pm modi, nda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved