अदालत का फैसला आने के बाद भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि
दोषियों को कठोर सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज स्पष्ट हो गया है कि
कानून के हाथ काफी लंबे होते हैं। इधर, जद (यू) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने
भी अदालत के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी
दोषी पाया जाएगा, तो उसे भी सजा मिलेगी।
इधर, राजद के नेता और पूर्व
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सवालिया लहजे में ट्वीट किया, "आखिरकार
नीतीश कुमार जी के परम शिष्य ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर बालिका गृह
दुष्कर्म कांड में दोषी पाया गया। लेकिन वो मूंछ और पेट-तोंद वाले अंकल
कहां छुपा दिए गए? फिर तत्कालीन मंत्री मंजू वर्मा को क्यों बर्खास्त किया
गया था? बाकी एनजीओ संचालकों का क्या हुआ? नीतीश जी जवाब दें।"
उल्लेखनीय
है कि ब्रजेश ने वर्ष 1987 में सेवा संकल्प एवं विकास समिति के नाम से
एनजीओ की स्थापना की। वर्ष 2013 में इसी एनजीओ को बालिका गृह के रखरखाव की
जिम्मेदारी मिली थी। बिहार सरकार ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टिस)
द्वारा बालिका गृह का सर्वेक्षण करवाया गया। बिहार सरकार को भेजी गई
रिपोर्ट में टिस ने मुजफ्फरपुर आवास गृह में यौन शोषण का खुलासा किया। इस
रिपोर्ट के सामने आने के बाद ब्रजेश पर शिकंजा कसने लगा। उससे जुड़े
अधिकारियों और नेताओं में हड़कंप मच गया।
उस समय की समाज कल्याण
मंत्री मंजू वर्मा के पति के साथ भी ब्रजेश ठाकुर का नाम जुड़ा, जिसके बाद
मंजू वर्मा को इस्तीफा देना पड़ा। ब्रजेश विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका
है, लेकिन हार गया था।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope