• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

Martyr Rambabu body reached Patna, Tejashwi Yadav paid tribute - Patna News in Hindi

पटना । शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा। शहीद के पार्थिव शरीर के पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर पटना आया है। आज हम सभी लोग यहां आकर उनकी शहादत को याद कर रहे हैं। उनकी कुर्बानी को कभी देश के लोग नहीं भूलेंगे। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मंगलवार को भी शहीद रामबाबू के परिजनों से बात हुई थी। उन्होंने कहा, "हम सभी को शहीद रामबाबू पर गर्व है। रामबाबू का छह महीने पहले ही विवाह हुआ था। जब कभी राष्ट्र सुरक्षा या युद्ध की बात आती है तो बिहार के लोग कभी पीछे नहीं हटते। वे हमेशा देश की सुरक्षा के लिए आगे रहते हैं। बिहार के लोगों को देश की सुरक्षा में बड़ा योगदान है।"
राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग की है कि जितने भी मिलिट्री फोर्स हैं, उन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। चाहे वे नक्सल ऑपरेशन में शहीद होते हैं या सीमा पर खड़े उनकी शहादत होती है। हमलोग भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे देश के लोग आकर अगर कोई पंचायती करते हैं तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर जिस तरह की गंभीरता सरकार की होनी चाहिए, वह नहीं दिखी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से जो 'एक्स' पर लिखा गया था, उसमें भी कई त्रुटियां थीं। शहीद रामबाबू को बीएसएफ का जवान बताया गया था, जबकि वे आर्मी के जवान हैं। हमलोग इस पर राजनीति नहीं करना चाहते। रामबाबू सिंह सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड और जीबी नगर थाने वसिलपुर गांव के निवासी स्व. राम विचार सिंह के पुत्र थे। आज दोपहर को शहीद जवान का शव उनके घर पहुंचेगा।
बिहार सरकार की तरफ से शहीद जवान के आश्रितों को 50 लाख रुपये देने की बात कही गई है। बताया गया कि साल 2017 में रामबाबू भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 12 मई को उनके शहीद होने की खबर आई। उनकी शादी पिछले ही साल दिसंबर महीने में हुई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Martyr Rambabu body reached Patna, Tejashwi Yadav paid tribute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, tejashwi yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved