• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

महापर्व छठ: आम से लेकर खास सभी भक्ति में डूबे, सूर्य को दिया अर्घ्य

नई दिल्ली/पटना। देशभर में लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व देशभर में धूमधाम से मनाया गया। छठ पर्व के तीसरे दिन गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया। पटना सहित पूरे बिहार में गंगा तट से लेकर विभिन्न नदियों के किनारे और जलाशयों के तटों पर लाखों छठ व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री आवास और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पर भी भगवान भास्कर को अर्घ्यअर्पित किया गया। छठ पर्व को लेकर हजारों व्रती गंगा के छठ घाट पहुंचे। आम से लेकर खास तक सभी भक्ति में डूब गए। छठ को लेकर पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है। गंगा घाट से लेकर विभिन्न नदियों के तटों, तालाब और जलाशयों पर भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मुहल्लों से लेकर गंगा तटों तक यानी पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। राजधानी पटना की सभी सडक़ें दुल्हन की तरह सजी हैं। छठ पर्व को लेकर गंगा घाटों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। राजधानी के मुख्य सडक़ों से लेकर गलियों तक की सफाई की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-mahaparv chathha celebration, devotees will give arghya to god sun
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: happy chhath puja 2017, chathha celebration, mahaparv chathha, ganga coast in bihar, bihar chief minister, nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved