नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी की पोल खोली है। लोजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को बताया कि बिहार में पटना को छोड़ तकरीबन अन्य सभी जिलों में 100 नंबर काम नहीं करता है, जोकि इमरजेंसी ऑल फ्री नंबर है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस नंबर पर डॉयल करके देश में कोई भी नागरिक नजदीकी थाने से संपर्क कर सकता है। चिराग पासवान ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि बिहार में पटना को छोड़ लगभग सभी जिलों में 100 नंबर काम नहीं करता है। ऐसे में किसी को सुरक्षा का विश्वास कैसे होगा। आज मैं यहां नालंदा में हूं और यहां भी 100 नंबर काम नहीं करता है।
मैं मुख्यमंत्रीजी को इस समस्या से भी अवगत करवाऊंगा व पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट में भी शामिल करूंगा। लोजपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बिहार में पुलिस को गुंडे मारकर भाग जाते हैं, पुलिस की बंदूक काम नहीं करती, 100 नंबर कैसे काम करेगा?
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope