• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले चिराग, CM नीतीश और तेजस्वी के लिए कहा...

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को यहां से बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस मौके पर वे एक सजी-धजी बस पर सवार हुए और यात्रा प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि बिहार को नंबर वन बनाने के लिए यह यात्रा जरूरी है। अब तक बिहार पिछड़ा हुआ है। यह चिंता का विषय है। हमारी यात्रा बिहार के लोगों के लिए है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी का अब एक ही लक्ष्य है, बिहार को नंबर वन राज्य बनाना।

उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत काम हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को जंगलराज से बाहर निकाला है, बावजूद अभी बहुत काम करना बाकी है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन हम आज इस यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। वैशाली और मुजफ्फरपुर से आज इस यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा, मेरी प्रमुख चिंता यह रही है कि हमारा राज्य विकसित राज्यों की श्रेणी में क्यों नहीं पहुंच पाया।

हर दिशा में हम लोगों को काम करने की जरूरत है, पलायन पर अंकुश लगाने की जरूरत है। बिहार अभी तक पिछड़ा है। जब तक पलायन नहीं रुकेगा और अपने लोग अपने बिहार का साथ नहीं देंगे, तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे। मुझे खुशी है कि आज बिहार के विकास की बात हो रही है। पहले लोग जात-पात करके चुनाव जीत जाते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-LJP national president Chirag Paswan launched Bihar First, Bihari First yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok janshakti party, ljp, national president, jamui mp chirag paswan, bihar first bihari first yatra, cm nitish kumar, tejashwi yadav, jdu, rjd, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved