• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लैंड फॉर जॉब मामला : CBI ने तेजस्वी यादव को भेजा दूसरा समन, आज नहीं होंगे पेश

Land for job case: CBI sent second summon to Tejashwi Yadav, will not appear today - Patna News in Hindi

पटना। बिहार में नौकरी के बदले जमीन घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 15 से अधिक स्थानों पर छापे मारे जाने के एक दिन बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अब राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को तलब किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सीबीआई ने अभी तक विकास पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले तेजस्वी को 24 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। अब सीबीआई ने उन्हें दूसरा समन भेजा है और बिहार के उपमुख्यमंत्री को दोपहर 2 बजे तक पेश होने को कहा है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारण CBI के सामने पेश नहीं होंगे। ED के छापे के बाद उनकी पत्नी को कल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे गर्भवती है,12 घंटे की पूछताछ के बाद BP की समस्या के कारण बेहोश हो गई।

क्या कहा मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने :
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को CBI द्वारा दिए गए समन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा 2017 में भी रेड हुआ था, उसके बाद हम अलग हो गए। 5 साल बीत गए और अब हम एक साथ आ गए हैं तो फिर से रेड हो रहा है। इस पर अब मैं क्या बोल सकता हूं?
इधर लालू यादव के परिवार के ऊपर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी के द्वारा जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में 9 मार्च को 15 जगहों पर छापेमारी कर गई थी । हाल ही में इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद से पूछताछ की थी। ईडी का मामला सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है।
अपने मामले में, सीबीआई ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपियों ने मध्य रेलवे के तत्कालीन जीएम और सीपीओ के साथ साजिश रचकर जमीन के बदले लालू प्रसाद के परिवार के करीबी रिश्तेदारों के नाम पर लोगों को नियुक्त किया।
सीबीआई ने लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनकी दो बेटियों और 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लालू के समधी के घर चली 16 घंटे रेड, तीन बॉक्स में दस्तावेज ले गई ईडी :
गाजियाबाद में लालू यादव के समधी जितेंद्र यादव के घर ईडी की जांच 16 घंटे तक चली। शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई जांच-पड़ताल रात 12 बजे जाकर पूरी हुई। ईडी टीम तीन बड़े बॉक्स में डॉक्यूमेंट्स भरकर अपने साथ ले गई है। हालांकि ईडी ने अभी तक इस कारवाई को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि ईडी टीम को जितेंद्र यादव के घर से कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। इनके संबंध में परिवार के सदस्यों से पूछताछ चल रही है। कहा जा रहा है कि टीम को कुछ संदिग्ध हाथ लगा है।
गौरतलब है कि लालू यादव के चौथे नंबर की बेटी रागिनी की शादी साल-2012 में जितेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव से हुई थी। जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के नेता हैं और पूर्व एमएलसी हैं। उनके बेटे राहुल यादव ने सपा के टिकट पर साल-2017 और 2022 का विधानसभा चुनाव बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद विधानसभा सीट से लड़ा था, लेकिन दोनों बार हार हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Land for job case: CBI sent second summon to Tejashwi Yadav, will not appear today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cbi, tejashwi yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved