पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के तीन
वर्ष पूरे होने पर तंज कसा है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते
हुए गंगा, गाय और तलाक को लेकर निशाना साधा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रह चुके लालू प्रसाद ने
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर तंज कसते हुए उनकी उपलब्धियां गिनाते
हुए टि्वटर पर लिखा,चाय-गाय, दंगा-गंगा, फीता-गीता, भ्रम-धर्म, तीन
तलाक-तीन दलाल, यही हैं न तीन साल की उपलब्धियां। तीन साल में और हुआ ही
क्या है और होना भी क्या है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केंद्र सरकार अपने तीन वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता
के बीच पहुंचाने के लिए देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। बिहार
में भाजपा के नेता गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी सलाह ले
रहे हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों लालू प्रसाद सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं और
केंद्र सरकार, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साध रहे
हैं।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope