पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने मंगलवार को बिहार में बाढ़ की विकराल स्थिति के बीच संसद का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बिहार और बिहारियों के लिए अपने राजनीतिक संघर्ष को याद किया। उन्होंने केंद्र सरकार से बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान करने, नदियों के रखरखाव के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता देने और बिहार को उसके हिस्से का धन उपलब्ध कराने की मांग की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि एक दशक बाद आई भीषण बाढ़ के समय जब बिहार सरकार का खजाना खाली है और राजकोषीय तनाव चरम पर है, तब उन्हें सड़क से सदन तक किए गए अपने संघर्ष की याद आ रही है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पक्ष और विपक्ष दोनों में रहते हुए बिहार और बिहारियों के हक के लिए संघर्ष किया है।
लालू यादव ने केंद्र की पूर्ववर्ती सरकारों पर बिहार के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में बिहार से करीब एक दर्जन कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन उस समय बिहार को उसके हिस्से का बजट नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचवर्षीय योजनाओं में भी बिहार के लिए धन रोकने का प्रयास किया जाता था और उस समय राज्य सीधे उधार भी नहीं ले सकते थे। राजद अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2004 में राजद के 24 सांसदों के साथ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए)-1 सरकार में रेल मंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल बिहार के विकास के लिए किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2004 से 2009 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिहार के विकास कार्यों के लिए करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये की राशि दिलाई गई। लालू यादव ने दावा किया कि इसी पैकेज की राशि से वर्ष 2005 के बाद तत्कालीन बिहार सरकार ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। उन्होंने नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बिहार से अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कई कैबिनेट मंत्री थे, तब बिहार के लिए केंद्र से पर्याप्त सहायता नहीं लाई गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके विपरीत उन्होंने हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ बिहार हित में राजनीति की और राज्य के लिए अधिक से अधिक फंड लाने का प्रयास किया। बाढ़ के मुद्दे पर लालू यादव ने कहा कि नेपाल से आने वाली बाढ़ और उसके स्थायी समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद में साझा किया गया वीडियो वर्ष 2011 का है। उस समय केंद्र में यूपीए-2 की सरकार थी जबकि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार थी। इसके बावजूद उन्होंने दिल्ली में बिहार की बाढ़ और नदियों के रखरखाव के मुद्दे पर केंद्र सरकार से सवाल किया था।
उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए उन्होंने कभी अपना चरित्र, चेहरा, चाल और विचार नहीं बदला। लालू यादव ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर तंज कसते हुए कहा कि आज केंद्र में एनडीए-3 और बिहार में एनडीए-5 की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद बिहार की समस्याओं के समाधान के बजाय बहाने बनाए जा रहे हैं। लालू यादव ने नदियों के रखरखाव के मुद्दे पर केंद्र और नेपाल सरकार के बीच स्पष्ट बातचीत की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने भी इस समस्या को उठाया था। उन्होंने कहा कि चुनाव और बाढ़ के समय मुफ्तखोरी की घोषणाएं करने या दो किलो मुफ्त अनाज देने का लालच देने के बजाय बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि नदियों के रखरखाव पर खर्च होने वाला एक पैसा भी बिहार को नहीं मिला। लालू यादव ने कहा कि बिहार के लोग अपना घर-परिवार छोड़कर देश-विदेश में पलायन करते हैं और वहां अपने खून-पसीने की कमाई अर्जित कर बिहार भेजते हैं, लेकिन उस अनुपात में राज्य के लोगों पर खर्च नहीं किया जाता। राजद अध्यक्ष ने कहा कि बिहार किसी से भीख नहीं मांग रहा है, बल्कि अपने योगदान और क्रेडिट के अनुरूप धन की मांग कर रहा है।
उन्होंने बिहार के कम क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात (सीडीआर) पर भी सवाल उठाया और कहा कि आज भी देश में बिहार का साख-जमा अनुपात सबसे कम है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की। लालू यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बिहार में विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
--आईएएनएस
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के भारत दौरे से बाहर
नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी सामग्री
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
'धुरंधर' ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले-अब कोई फिल्म की लंबाई पर बात नहीं करता
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
जया बच्चन के सपोर्ट में आईं तनीषा मुखर्जी, पैपराजी को दी उनसे दूर रहने की नसीहत
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन जल्द, शैडो गोल्ड रंग के साथ खास होगी पिछली सीट के लिए अलग स्क्रीन
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: बॉलीवुड के वे सितारे जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात की
पितृ विसर्जन पर इमोशनल हुईं कंगना रनौत, परदादा को याद कर कहा-शुक्रिया दादाजी
9 अक्टूबर का पंचांग : कन्या राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
देवी के नौ स्वरूप और दुर्गा सप्तशती का क्या है संबंध? जानिए शक्तिशाली मंत्र और उनका महत्व
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
उर्मिला मातोंडकर ने किए संजीवनी हनुमान मंदिर के दर्शन, बोलीं- यहां मिलने वाली शांति का अनुभव जरूर करना चाहिए
पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के नेटवर्क पर पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों से की बात

'शहर में बैरिकेड्स हटाए जाएं, इंटरनेट सेवा बहाल हो', सीजेपी प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को निर्देश

ईरान से युद्ध समाप्त करने के लिए ट्रंप ने रखी शर्त, परमाणु हथियार न बनाने की मांगी पक्की गारंटी
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 11/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope