• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुशासन के दौर में पलायन कर चुकी लालू यादव की बेटी वापस लौटी - सम्राट चौधरी

Lalu Yadav daughter who had fled during the era of good governance returned - Samrat Chaudhary - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के उजियारपुर से भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राजद पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जंगलराज के दौरान प्रदेश से पलायन किए लोग अब सुशासन के दौर में लौटने लगे हैं। उन्होंने लालू यादव की बेटी और सारण से राजद की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर तंज कसते हुए कहा कि सुशासन के राज में आज राजद अध्यक्ष की बेटी भी लौट रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज भारत विकसित बनने की ओर बढ़ गया है। विकसित भारत के लिए मजबूत सरकार जरूरी है। पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे, जो सोनिया गांधी की ओर से स्वीच दबाए जाने के बाद ही बोलते थे। आज देश को फिर से मोदी सरकार चाहिए क्योंकि मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं को इज्जत घर, मुफ्त गैस सिलेंडर, कारीगरों को विश्वकर्मा योजना, करोड़ों जीविका दीदियां, गरीब, पिछड़े, दलितों का अधिकार और लाभ जारी रहे।
इससे पहले सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल के नामांकन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक रोड-शो में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चंपारण ही वह धरती है, जिसे गांधी जी ने अपनी कर्मस्थली बनाई। यह वही भूमि है, जिसने गांधी जी को महात्मा बना दिया। चंपारण से एकबार फिर विजय क्रांति उठी है।
रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। सम्राट चौधरी ने कहा कि चंपारण की यह भीड़ ने साफ संदेश दिया है कि यहां के लोगों की यही पुकार है कि फिर एक बार, मोदी सरकार।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalu Yadav daughter who had fled during the era of good governance returned - Samrat Chaudhary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalu yadav, era, good governance, returned, samrat chaudhary, bihar, patna, election2024, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved