• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालू यादव ने एनडीए के घोषणा पत्र को बताया ‘सॉरी पत्र’

Lalu Yadav calls NDA manifesto a sorry letter - Patna News in Hindi

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा जारी संकल्प पत्र पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तंज़ कसते हुए इस घोषणा पत्र को ‘सॉरी पत्र’ करार दिया है। एएनआई से बातचीत में लालू यादव ने कहा कि जिन नेताओं के पास अपना घोषणा पत्र पढ़ने का समय नहीं है, वे उसे लागू करने की क्षमता भी नहीं रखते। उन्होंने कहा,“जिन लोगों को अपना घोषणा पत्र पढ़ने तक के लिए समय नहीं है, वे लोग उस घोषणा पत्र को लागू कर ही नहीं सकते। उनका इतिहास और वर्तमान यह सिद्ध भी कर चुका है।” आरजेडी प्रमुख ने दावा किया कि बिहार की जनता एनडीए से अब निराश हो चुकी है और बदलाव के लिए तैयार है।उन्होंने कहा, “एनडीए का सॉरी पत्र, नकार चुका है बिहार! जनता अब महागठबंधन के प्रण को चुनेगी और तेजस्वी की सरकार लाएगी।”
शुक्रवार को पटना में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित एनडीए के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में चुनावी ‘संकल्प पत्र’ जारी किया गया। संकल्प पत्र में रोजगार, विकास और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई वादे शामिल किए गए।
विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि एनडीए के नेताओं ने घोषणा पत्र को औपचारिकता के तौर पर पेश किया और इसे मंच पर महज़ ‘26 सेकंड’ में पढ़कर खत्म कर दिया।
एनडीए और महागठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच बिहार की चुनावी राजनीति और अधिक तेज़ हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalu Yadav calls NDA manifesto a sorry letter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalu yadav, nda, manifesto, sorry letter, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved