पटना। रमजान के पाक महीने में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा बुधवार शाम आयोजित दावत-ए-इफ्तार पार्टी में लालू के रहने की संभावना नहीं है। पार्टी के लिए भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र में इस वर्ष लालू प्रसाद का नाम भी नहीं हैं। माना जा रहा है कि इफ्तार पार्टी के आयोजन के जरिए महगठबंधन अपनी एकजुटता दिखाने की पूरी कोशिश करेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह कोई पहला मौका नहीं है कि राजद द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। पहले भी राजद द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन होता रहा है लेकिन उन पार्टियों में लालू प्रसाद खुद मेजबानी करते नजर आते थे। इस वर्ष निमंत्रण पत्र से भी लालू प्रसाद का नाम गायब है। विधान परिषद की विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी, विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव और विधानसभा सदस्य तेजप्रताप यादव का नाम निमंत्रण पत्र पर हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope