• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लालू के खिलाफ सीबीआई छापों के पीछे केंद्र नहीं, नीतीश सरकार का हाथ!

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिसरों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के छापों से केंद्र सरकार का कोई संबंध नहीं है। पासवान ने संवाददाताओं से कहा, लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में पहले ही जेल में थे। उस समय राजग सरकार नहीं थी। अदालत ने इसका आदेश दिया था। आज (शुक्रवार) के छापे उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में पड़े। इन पर लगे आरोपों के दस्तावेज मौजूद हैं। किसी भी राजनीतिक दल या राजग सरकार का इसमें कोई हाथ नहीं है।

पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद को बिहार में उनकी सहयोगी पार्टी जनता दल युनाइटेड (जद-यू) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दोष देना चाहिए, जिन्होंने बेनामी (अवैध) संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पासवान ने कहा, अगर बेनामी संपत्ति की जांच हो रही है तो इसमें राजनीति कहां है? और, अगर यह राजनीति है तो नीतीश कुमार इसके पीछे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalu Prasad Yadav homes raided: NDA govt has nothing to do with case says Ram Vilas Paswan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalu prasad yadav, cbi raids, nda govt, ram vilas paswan, nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved