• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांसद मनोज झा के समर्थन में उतरे लालू प्रसाद, कहा : कोई गलत बात नहीं कही

Lalu Prasad came out in support of MP Manoj Jha, said: He did not say anything wrong - Patna News in Hindi

पटना। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चल रहे चर्चा के दौरान 'ठाकुर का कुंआ' कविता सुनाए जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। इस बीच उन्हें अपनी पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद का साथ मिला है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि मनोज यादव विद्वान आदमी हैं, वे सही बात को बोलते हैं। उन्होंने कहा कि झा ने कोई भी बात गलत नहीं कही है। राजद अध्यक्ष ने आगे कहा कि झा की कविता ने किसी को ठेस नहीं पहुंचाया है। लालू ने कहा कि कुछ लोग अलग तरह का बयानबाजी कर रहे हैं। मनोज झा ने किसी को टारगेट नहीं किया है। लालू प्रसाद से जब राजद के विधायक चेतन आनंद द्वारा झा की कविता का विरोध पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उसकी उतनी ही समझ है।
उल्लेखनीय है कि सदन में राज्यसभा सांसद झा ने एक कविता पढ़ी थी, जिसमे ठाकुर यानी राजपूत की चर्चा की गई थी। इस बयान को लेकर राजद विधायक चेतन आनंद ने झा के बयान पर तीखी टिप्पणी की थी। इसके बाद झा के बयान की जदयू और भाजपा नेताओं ने भी जमकर निशाना साधा।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalu Prasad came out in support of MP Manoj Jha, said: He did not say anything wrong
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, rjd, rajya sabha mp, manoj jha, parliament, women\s reservation bill, lalu prasad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved