• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालू परिवार ने मनाया रक्षाबंधन, तेजप्रताप ने बहनों से बंधवाई राखी

Lalu family celebrated Rakshabandhan, Tej Pratap tied Rakhi to his sisters - Patna News in Hindi

पटना. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भले ही मुंबई में हों, लेकिन लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों ने भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाई। बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार माने जाने वाले इस परिवार में लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव गुड़गांव पहुंचकर अपनी बहनों से रखी बंधवाई। उन्होंने बहनों से राखी बंधवाने की तस्वीर भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की है। तेजप्रताप ने रक्षाबंधन से संबंधित कई तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षा बंधन पर मैने बहनों से गुड़गांव आकर उनके आवास पर राखी बंधवाया।
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बहनों से वादा करते हुए लिखा कि दुनियां की हर ख़ुशी तुझे दिलाऊंगा मैं, अपने भाई होने का हर फ़र्ज़ निभाऊंगा मैं।
उधर, लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य इस रक्षाबंधन पर भावुक दिखी। तेजस्वी को याद कराते हुए उनकी बहन रोहिणी ने भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि एक-दूजे को हैं जान से प्यारे बहन-भाई के हैं ऐसे रिश्ते न्यारे। इस रक्षाबंधन हमारी यही मांग है हर बहना का बने अभिमान तू बिहार में कर ऐसा भाई काम तू। इसके साथ ही रोहिणी ने तेजस्वी की फोटो भी शेयर की है। इसमें वो उनके साथ वीडियो कॉल पर बात करते दिख रही हैं।
लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने मुंहबोले भाई और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह को राखी बांधी। एमएलसी सुनील सिंह ने एक्स पर इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भावनात्मक और आत्मीय रिश्ता तो खून के रिश्ता से भी ज्यादा बढ़कर होता है। बहरहाल रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalu family celebrated Rakshabandhan, Tej Pratap tied Rakhi to his sisters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rakshabandhan, tej pratap, rakhi, patna, rjd, lalu prasad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved