• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालू ने कार्टून के जरिए नीतीश पर किया तंज : थक गए हैं, अब आराम कीजिए

Lalu attacks Nitish over remark linking coastal areas to industries - Patna News in Hindi

पटना। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा गया है। नीतीश कुमार को थका हुआ व्यक्ति बताते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से सोमवार को एक कार्टून शेयर करते हुए नीतीश कुमार के उस बयान पर कटाक्ष किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि समुद्र तट नहीं होने के कारण बिहार में लोग उद्योग लगाने नहीं पहुंच रहे हैं।

कार्टून के साथ लालू के अंदाज में भोजपुरी भाषा में लिखा गया है, "बिहार में अब हिंद महासागर भेजल जाओ का? पंद्रह बरस के नाकामी के खाली गाल बजा के छिपाइबा? ए नीतीश! तू थक गईल बाड़ा अब जा आराम करा। "

(बिहार में अब क्या हिंद महासागर भेजा जाए? 15 साल की नाकामी को छिपाने के लिए बेवजह बात की जा रही है। नीतीश अब आप थक गए हैं, जाइए, आराम कीजिए)

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद इन दिनों चारा घोटाले के मामले में रांची की एक जेल में बंद हैं। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से रांची रिम्स में भर्ती हैं।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalu attacks Nitish over remark linking coastal areas to industries
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalu attacks nitish over remark linking coastal areas to industries, linking coastal areas to industries, lalu yadav, nitish kumar, bihar assembly election, bihar election, bihar election 2020, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved