• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालू ने CM नीतीश से पूछा, विशेष राज्य के मुद्दे पर जुबान पर ताला क्यों?

Lalu advised Nitish to learn from Andhra Pradesh - Patna News in Hindi

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा करते हुए निशाना साधा है। लालू ने कहा कि नीतीश कुमार को रीढ़ की हड्डी सीधा करके आंध्र प्रदेश से सीखना चाहिए। चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे लालू ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए कहा, बिहार के विशेष राज्य के मुद्दे पर जुबान पर ताला क्यों लटक गया? रीढ़ की हड्डी सीधी रख कुछ आन्ध्र प्रदेश से सीखिए।

लालू ने ट्वीट में आगे सवालिया लहजे में लिखा, नीतीश की अंतरात्मा किस कैदखाने की काल-कोठरी में काली हो रही है। कुर्सी, विशेष बंगले और विशेष सुरक्षा के लिए बिहारियों के हकों को क्यों बेच दिया? दोहरा मापदंड क्यों? उल्लेखनीय है कि महागठबंधन से अलग होने और भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार चलाने के बाद राजद बिहार को विशेष राज्य के मुद्दे पर नीतीश कुमार पर सवाल उठाते रही है।

उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो गई है। चारा घोटाला में सजा होने के कारण लालू प्रसाद इन दिनों रांची की एक जेल में हैं। उन्होंने जेल जाने के पूर्व कहा था कि वे अपने समर्थकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में रहेंगे। उनका ट्विटर हैंडल उनका कार्यालय और परिवार के लोग करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalu advised Nitish to learn from Andhra Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar chief minister, nitish kumar, andhra pradesh, rjd chief, lalu prasad yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved