• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Bihar News : JDU ने प्रशांत किशोर, पवन वर्मा के खिलाफ कारवाई करने का दिया संकेत

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-युनाइटेड (जदयू) पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी और पार्टी के फैसले की सार्वजनिक आलोचना करने पर पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर औए पूर्व सांसद पवन वर्मा को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। यह संकेत जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने दी है। सूत्रों के मुताबिक, जदयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन नेताओं के बयान से काफी नाराज बताए गए हैं। पार्टी में आम राय बनती जा रही है कि अगर ये दोनों नेता पार्टी छोड़कर चले जाएं तो अच्छा होगा। वशिष्ठ नारायण के मुताबिक, पार्टी इन दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश अगली बैठक में करेगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पार्टी की अगली बैठक कब होगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बयान से पार्टी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन लोगों ने अगर कहीं जाने का मन बना लिया है तो वे स्वतंत्र हैं। इस बीच नीतीश कुमार ने भी गुरुवार को पटना में साफ किया है कि ये लोग कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JDU signs action against Prashant Kishore, Pawan Verma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ruling janata dal-united, public criticism, prashant kishore, former mp pawan verma, chief minister nitish kumar, bihar news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved