• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तेजस्वी की कविता पर JDU ने कहा, ‘पिंजड़े के पंछी रे तेरा दर्द न जाने कोय’

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद चारा घोटाले के एक मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद भले ही जेल में हैं, परंतु उन्हें लेकर बिहार की राजनीति में शुरू बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजद नेता तेजस्वी ने गुरुवार को एक कविता के माध्यम से जहां लालू प्रसाद को ‘शेर’ बताया, वहीं शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) ने भजन ‘पिंजड़े के पंछी रे तेरा दर्द न जाने कोय’ सुनाकर पलटवार किया है। जद (यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जो व्यक्ति जेल में बंद होगा, उसे तो दर्द होगा ही और वह इसे बयां भी करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘आज लालूजी अपनी करनी के कारण जेल रूपी पिंजरे में बंद हैं, और फफक रहे हैं। उनकी हालत ‘पिंजड़े के पंछी रे तेरा दर्द न जाने कोय’ वाली हो गई है। न्यायपालिका तो अब सजा बताने वाली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तेजस्वी की यह पूरी कवायद ‘भ्रष्टाचार को शिष्टाचार’ बताने के लिए है। अगर लालू जैसे लोगों को ‘शेर’ बताने की कवायद है, तब तो ऐसे लोगों का राजनीति में भगवान ही मालिक है।’’तेजस्वी ने गुरुवार को बिहार की धरती को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की भूमि बताते हुए कहा था कि फिर प्रकाश की जय होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JdU said on the poem of Tejaswi, Cage bird birds do not know your pain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rjd chief, lalu prasad yadav, tejaswi yadav, jdu spokesman, neeraj kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved