• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

JDU विधायक नरेंद्र नारायण यादव का बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष बनना तय, किया नामांकन

JDU MLA Narendra Narayan Yadav decided to become Deputy Speaker of Bihar Assembly, filed nomination - Patna News in Hindi

पटना। एनडीए में शामिल जनता दल यूनाइटेड के विधायक नरेंद्र नारायण यादव गुरुवार को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इनका निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के बुधवार को अचानक इस्तीफा देने के बाद उपाध्यक्ष का पद खाली हुआ है। उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने के बाद यादव ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बेहतर समन्वय के साथ सदन का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति उन्होंने आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है] इसके लिए वो पार्टी के प्रति आभारी हैं। यादव मधेपुरा के आलमनगर विधानसभा से जदयू के विधायक हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JDU MLA Narendra Narayan Yadav decided to become Deputy Speaker of Bihar Assembly, filed nomination
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar assembly, jdu, narendra narayan yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved