पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होगी। इस संबंध में शनिवार को यहां हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया। इस बीच पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के किसी भी टूट की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि कुछ लोग मीडिया में बने रहने के लिए ऐसा बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जद (यू) के लोग एकजुट हैं। जद (यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद आयोजित खुला अधिवेशन को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा, राजनीति तमाशा नहीं जनसेवा है। बिहार का जनादेश पिछलग्गू बनकर हर तरह के कुकर्मो का समर्थन करना नहीं था, बल्कि न्याय के साथ विकास का है। जेडीयू के खुला अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और पार्टी से बागी बने शरद यादव पर निशाना साधते हुए कहा, बिहार में महागठबंधन को जनादेश भ्रष्टाचार या परिवारवाद का समर्थन करने के लिए नहीं मिला था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि महागठबंधन में जो हालत पैदा हो गए थे, उसमें 20 महीने तक सरकार चला दिया यह बड़ी बात है। जेडीयू के अध्यक्ष ने संपत्ति कमाने को बुरी लत बताते हुए कहा, जो माल (संपत्ति) बनाने वाले लोग हैं, उनको यह बीमारी है। जो माल बना रहे हैं, वह यहीं रह जाएगा। फिर भी लोग न जाने कौन-कौन काम करते हैं। अर्जित धन किसी के काम नहीं आता है। कफन में जेब नहीं है, अकेले ही ऊपर जाना है। उन्होंने जनादेश के अपमान किए जाने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि महागठबंधन तोडऩे का निर्णय दल का निर्णय है।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, कुछ लोग जो बात करते हैं जनादेश का, हम पूछना चाहते हैं कि किस लिए जनादेश मिला था। वह जनादेश बिहार के विकास के लिए मिला था या परिवार के विकास के लिए? मुख्यमंत्री ने कहा, राजद के सत्ता में आते ही लोगों के बीच भय पैदा हो गया था। महागठबंधन टूटने के बाद वह भय समाप्त हो गया है। लेकिन सत्ता से बाहर आते ही राजद के लोग तरह-तरह की हरकतें कर रहे हैं। लेकिन जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा, हमें किसी पद की लालसा नहीं है, लोगों की खिदमत के लिए इस पद पर हैं। लोगों की सेवा करते हैं और करते रहेंगे।
कृषि कानून से किसानों की आय बढ़ेगी - अमित शाह
जीएसटी के मौजूदा स्वरूप के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ेगा कैट
बिहार के डीजीपी का दावा, अपराध दर पहले से कम
Daily Horoscope