• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इंडिगो के प्लेन में लगी आग, यात्रियों में मचीं अफरा-तफरी, कई जख्मी

पटना। पटना से दिल्ली आ रहे इंडिगो एयरलाइन्स के प्लेन में शुक्रवार शाम को आग लग गई। हालांकि, बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। दरअसल, हुआ यूं कि प्लेन जब एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने वाला था, इसी दौरान प्लेन के इंजन में आग लग गई। वहीं, पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए प्लेन को रोक दिया। दूसरी ओर, इस बारे में जब यात्रियों को पता चला तो वे काफी घबरा गए और अफरा-तफरी में प्लेन से कूदने लगे। इस दौरान कई यात्री भी जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक इंजन में आग लगने के बाद प्लेन में तेज आवाज हुई और प्लेन डगमगाने लगा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान प्लेन में 174 यात्री सवार थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन रोकने के बाद पायलट ने यात्रियों से जल्दी बाहर निकले और रनवे की तरफ दौडऩे के लिए कहा। इतना सुनते ही कुछ लोग प्लेन से कूदने लगे। लोग एक-दूसरे के ऊपर चढऩे लगे, जिससे कई लोगों को जख्मी हो गए। हालांकि, पहले ये खबर आई थी कि प्लेन का टायर फट गया है। लेकिन, बाद में इंडियो प्रशासन ने बताया कि इंजन में आग लग गई थी। प्लेन से बाहर निकलने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लेन के इंजन से धुंआ निकल रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IndiGo plane engine fails during taxiing at Patna airport
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indigo plane, engine fails, taxiing, patna airport, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved