• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम पर अभद्र टिप्पणी का मामला : पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Indecent comment on PM: BJP protests outside Congress office in Patna, clashes between workers - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी हुई और हालात तनावपूर्ण बन गए।कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई। बिहार में कांग्रेस और राजद की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।यह मामला सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक का है, जहां कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद सिमरी थाना में कांड संख्या 243/25 दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और गुरुवार देर रात सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी रफीक उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि कांग्रेस और राजद की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इस कुकृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indecent comment on PM: BJP protests outside Congress office in Patna, clashes between workers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, congress, pm modi, voter rights yatra, modi, patna, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved