पटना। बिहार के भागलपुर में सृजन घोटाले को लेकर गुरुवार को आयकर विभाग ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी के दफ्तर पर छापे मारे हैं। इस कार्रवाई में आयकर विभाग, बिहार पुलिस की टीम भी उपस्थित थी। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लगातार सुशील मोदी पर इस घोटाले में सम्मिलित होने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना था कि इतना बडा घोटाला बिना सुशील मोदी के स्वीकृति के नहीं हो सकता है। इस वर्ष जून में ही तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर कुछ कागजों को सबूत के तौर पर शेयर किए थे। सृजन घोटाले में सुशील मोदी के रिश्तेदारों की मिलीभगत है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उनका कहना था कि सृजन घोटाला को देश का सबसे बड़ा घोटाला है। इसमे नीतीश और सुशील मोदी जरूर शामिल है। आपको बताते जाए कि घोटाला बिहार के भागलपुर में सामने आया था, वहां सृजन महिला आयोग नाम की संस्था ने बैंक और ट्रेजरी अधिकारियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए के गबन करने के कार्य को अंजाम दिया था। बैंक अधिकारी सरकारी कोष को गुप्त तरीके से सृजन के खाते में डालने का कार्य करते थे। संस्था ने पैसे को जमीन के कारोबार में लगाकर करोड़ों रुपए के कमाए थे। इस मामले में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है।
मसूद अजहर को बैन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव लाएगा फ्रांस
पुलवामा हमला : इमरान खान को भारत ने दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा
केंद्रीय कैबिनेट में सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को दिया ये तोहफा
Daily Horoscope