• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

2025 के चुनाव में जनता महागठबंधन को जीरो पर आउट करेगी : नित्यानन्द राय

In the 2025 elections, the public will get the grand alliance out at zero: Nityanand Rai - Patna News in Hindi

पटना । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को कहा कि बिहार की जनता 2025 के चुनाव में महागठबंधन को जीरो पर आउट करेगी। बिहार के लोगों ने इसका मन बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में फिर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचने पर राय का पटना हवाई अड्डे पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए राय ने कहा है कि बिहार में होने वाले 2025 विधानसभा चुनाव में जनता परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेता तेजस्वी यादव को समाप्त कर देगी। बिहार के लोगों ने इस बारे में मन बना लिया है।
उन्होंने आगे कहा, "बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और पीएम मोदी के आशीर्वाद से यहां विकास की धारा बह रही है। बिहारवासियों के मन में आज पीएम मोदी हैं और पीएम मोदी के मन में देश और बिहार का एक-एक वासी है।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बुधवार को बिहार की धरती पर नालंदा यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पीएम मोदी ने देश और दुनिया को बता दिया कि उन्हें बिहार से कितना प्रेम है।
राजद नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में परिवारवादी और भ्रष्टाचारी तेजस्वी यादव को समाप्त कर देंगे। राजनीति के अखाड़े में उन्हें धूल चटा देंगे। महागठबंधन को जीरो पर आउट करा देंगे।
उन्होंने कानून व्यवस्था से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि आज नीतीश सरकार में अपराधियों को संरक्षण नहीं, सजा दी जाती है।
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी नित्यानंद राय ने राजद के प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को 60102 मतों से पराजित किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In the 2025 elections, the public will get the grand alliance out at zero: Nityanand Rai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nityanand rai, grand alliance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved