• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुझे कुछ नहीं बनना, हमलोग सबको एकजुट कर रहे : नीतीश कुमार

I dont want to be anything, we are uniting everyone: Nitish Kumar - Patna News in Hindi

पटना। विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एकबार फिर दोहराया कि उन्हें कुछ नहीं बनना। उन्होंने कहा कि हमलोग सबको एकजुट कर रहे हैं। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान आईएनडीआईए (इंडिया) गठबंधन में संयोजक बनाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बराबर कह रहे हैं कि हमको कुछ नहीं बनना है। दूसरे लोगों को बनाया जाएगा। हमारी कोई इच्छा नहीं है। हम सबको एकजुट करना चाहते हैं । उन्होंने कहा, "हमको कुछ व्यक्तिगत नहीं चाहिए। हम सबका हित चाहते हैं इसलिए कभी ये सब मत सोचिए कि हम व्यक्तिगत कुछ चाहते हैं। हमलोग तो सबको एकजुट कर रहे हैं ।"
विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में संयोजक के नाम की घोषणा की जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा भारत को असली आजादी 1977 में जेपी आंदोलन के बाद मिलने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन लोगों की किसी बात पर हम ध्यान ही नहीं देते हैं। देश को आजादी कब मिली है। ये सबको मालूम है।
उन्होंने कहा कि जिनको आजादी के बारे में नहीं मालूम है, इसका मतलब वो कितना ई-लीगल है। उन सब का कोई वैल्यू नहीं है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I dont want to be anything, we are uniting everyone: Nitish Kumar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, bihar, chief minister nitish kumar, india alliance, bjp state president, samrat chowdhary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved