• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैसे लालू प्रसाद ने कवि के अंदाज में मोदी सरकार पर साधा निशाना,यहां पढ़े

How Lalu Prasad targeted Modi government in the style of a poet, read here - Patna News in Hindi

पटना । राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए झूठ को लेकर घेरा है। उन्होंने मोदी सरकार को झूठ का दरबार बताते हुए कहा कि जनता ने ठाना है, मोदी सरकार का झूठ मिटाना है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया एक्स पर कविता के अंदाज में लिखा, "झूठ का अंबार- मोदी सरकार, झूठ का दरबार- मोदी सरकार, झूठ का भंडार- मोदी सरकार, झूठ का व्यापार- मोदी सरकार, झूठ की बयार-मोदी सरकार, झूठ की बहार-मोदी सरकार, झूठ की कतार-मोदी सरकार।" उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए लिखा कि मोदी सरकार का झूठ शानदार, जानदार, जोरदार, लगातार, वजनदार और बारम्बार है।
मोदी सरकार को घेरते हुए लालू यादव ने आगे कहा कि नौकरी पर झूठ, इतिहास पर झूठ, विकास पर झूठ, वादों और इरादों में झूठ, हर जगह हर बात, हर सोच विचार में झूठ, इधर झूठ, उधर झूठ, दाएं भी झूठ, बाएं भी झूठ, परिवारवाद पर झूठ, भ्रष्टाचार पर झूठ। बंदा भाजपा में आए तो राजनीतिक धंधा, विपक्ष में है तो वो गंदा, ये भी झूठ।
उन्होंने अंत में लिखा कि जनता ने ठाना है, मोदी सरकार का झूठ मिटाना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How Lalu Prasad targeted Modi government in the style of a poet, read here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: modi government, rashtriya janata dal, lalu prasad, patna, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved