• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'मारब सिक्सर के, 6 गोली छाती में', प्रधानमंत्री मोदी बोले- यही है 'जंगलराज' वालों का तौर-तरीका और प्लान

Hit with a sixer, shoot six bullets in the chest, Prime Minister Modi said - this is the modus operandi and plan of the Jungle Raj(jungle raj) people. - Patna News in Hindi

भभुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि 'जंगलराज' वाले सत्ता में आने के लिए बेचैन हैं। इन लोगों को जनता की सेवा नहीं करनी, इन्हें जनता को कट्टा दिखाकर लूटना है। बिहार के भभुआ में जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब ये चुनाव शुरू हुआ था, तब राजद और कांग्रेस के लोग फूलकर गुब्बारा हुए जा रहे थे। राजद और कांग्रेस के नामदार आसमान पर पहुंच चुके थे, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान उनके गुब्बारे की हवा निकलनी शुरू हो गई और पहले चरण के मतदान के बाद यह गुब्बारा पूरी तरह फूट गया है। उन्होंने कहा, "बिहार के युवाओं को भ्रमित करने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन उनकी सारी प्लानिंग फेल हो गई। इसका बहुत बड़ा कारण बिहार का जागरूक नौजवान है। वह देख रहा है कि कांग्रेस और राजद के असली इरादे क्या हैं।"
पीएम मोदी ने कहा, "राजद का गाना चल रहा है, 'मारब सिक्सर के, 6 गोली छाती में।' यही इनका तौर-तरीका और प्लान है। जब राजद के लोगों से कोई भी सवाल पूछेंगे तो यही जवाब मिलेगा, 'मारब सिक्सर के, 6 गोली छाती में। यही जंगलराज की आहट है।"
पीएम मोदी ने कहा, "ये बहनों-बेटियों, गरीब, दलित, पिछड़े और अति पिछड़े समाज को डराने का प्रयास है। यह उनका भय पैदा करने का खेल है। जंगलराज वाले कभी भी कोई निर्माण नहीं कर सकते हैं। वे सिर्फ बर्बादी और बदहाली के प्रतीक हैं।"
डालमिया नगर का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दशकों के परिश्रम के बाद एक फलता-फूलता औद्योगिक नगर बनता जा रहा था, लेकिन फिर से कुशासन वालों की राजनीति और जंगलराज आ गया। फिरौती, रंगदारी, करप्शन, हत्याएं और अपहरण, फिर यह सब होने लगा। देखते ही देखते जंगलराज ने सब कुछ तबाह कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज ने बिहार में विकास की हर संभावना की हत्या करने का काम किया था।
एक और उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कैमूर में प्रकृति ने क्या कुछ नहीं दिया है। यह आकर्षक पर्यटन स्थलों में महत्वपूर्ण स्थान हो सकता था, लेकिन जंगलराज वालों ने कभी नहीं होने दिया। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार ने इस क्षेत्र को उस भयानक स्थिति से बाहर निकाला है। मुझे खुशी है कि अब धीरे-धीरे यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। जिस करकट वाटरफॉल के आसपास माओवादी आतंक का खौफ था, आज वहां पर्यटकों की रौनक रहती है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hit with a sixer, shoot six bullets in the chest, Prime Minister Modi said - this is the modus operandi and plan of the Jungle Raj(jungle raj) people.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister modi, modi, pm modi, prime minister narendra modi, bihar assembly election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved