• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिजाब वीडियो पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले, नीतीश कुमार ने पिता की तरह किया था व्यवहार

Governor Arif Mohammad Khan comments on hijab video: Nitish Kumar behaved like a father - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला का हिजाब हटाने के वायरल वीडियो पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि इसे विवाद बनाना गलत है। पटना में आईएएनएस से बातचीत के दौरान आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव नहीं कर रहा हूं, लेकिन दुख होता है जब इसे विवाद बनाया जाता है। पिता-बेटी का मामला विवाद कैसे बन सकता है। ऐसा नहीं होना चाहिए, यह गलत है। वह एक बेटी की तरह है। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला डॉक्टर के साथ बेटी जैसा व्यवहार करते हैं? इसीलिए इसे बेवजह विवाद नहीं बनाया जाना चाहिए। डॉक्टर बेटी को नौकरी पर आना चाहिए, ड्यूटी ज्वाइन करनी चाहिए।
केंद्रीय राज्यमंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा कि इसे बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है। यह गलत मानसिकता है। नीतीश कुमार की सोच थी कि कैमरे में फोटो ठीक आए और पहचान स्पष्ट हो। फोटोग्राफी के लिहाज से ऐसा किया गया। ऐसी बातें नहीं उठनी चाहिए।
विपक्ष की ओर से सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राज भूषण चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को प्रगति के पथ पर ले जा रहे हैं। उनके इंटेंशन को समझना चाहिए। इसे गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए।
हिजाब मामले में जहां सत्तापक्ष नीतीश कुमार का बचाव करते हुए नजर आ रहा है तो वहीं विपक्ष लगातार इसे मुद्दा बनाकर नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग कर रहा है।
राजद नेता गौतम कृष्णा ने कहा कि यह कोई बहस नहीं है। मैं राष्ट्रपति से नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति की जांच करने के लिए कह रहा हूं। उन्हें एक मेडिकल टीम बनानी चाहिए। माताओं और बहनों का अपमान, संसद में अपमान, सड़क पर अपमान, सिर्फ एक नहीं, उनके खिलाफ आपके पास हजारों सबूत हैं। हमारे लिए ऐसे गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्री को बर्दाश्त करना बहुत मुश्किल है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governor Arif Mohammad Khan comments on hijab video: Nitish Kumar behaved like a father
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor arif mohammad khan, arif mohammad khan, hijab video, nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved