• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में सरकार युवाओं और बेरोजगारों के लिए निरंतर काम कर रही है : राज्यपाल

Government in Bihar is continuously working for the youth and unemployed: Governor - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को कहा कि बिहार में सरकार युवाओं और बेरोजगारों के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार न्याय के साथ विकास का काम कर रही है। आर्लेकर बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत के मौके पर दोनो सदनों के सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सुशासन की सरकार और कानून व्यवस्था स्थापित करने की है।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने और मामले की जांच की गति तेज करने के लिए पुलिस की बहाली और आधारभूत संरचनाओ का विकास किया जा रहा है। 2005 में पुलिसकर्मियों की संख्या काफी कम थी, इसके बाद कई पदों को सृजित किया गया बल्कि बहाली भी प्रारंभ की गई। 2005 के बाद 297 थाने बनाए गए।
राज्यपाल के संबोधन के दौरान विपक्षी सदस्य बीच -बीच में नारे भी लगाते रहे। नारों के बीच भी राज्यपाल ने अपना संबोधन जारी रखा।
राज्यपाल ने कहा कि 2005 से अब तक 5.35 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। पिछले दिनों 3.63 लाख लोगों को नौकरी दी गई जिसमे सबसे अधिक शिक्षकों की बहाली की गई।
उन्होंने कहा कि अभी भी 1.27 लाख नियुक्ति प्रक्रियाधीन है।
राज्यपाल ने जातीय जनगणना कराए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि जातीय जनगणना के बाद आरक्षण की सीमा भी बढ़ाई गई है।
जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के लिए भी केंद्र सरकार की तारीफ की गई।
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि राज्य में सुचारु यातायात के लिए 36 बाइपास के निर्माण होने हैं। चौथे कृषि रोड मैप पर काम हो रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government in Bihar is continuously working for the youth and unemployed: Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, patna, rajendra vishwanath arlekar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved