पटना। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने वारिस पठान के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कथित टुकड़े-टुकड़े गैंग से पूछा है कि क्या ये हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, उनके भाई और वारिस पठान पर निशाना साधा। गिरिराज ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ओवैसी का भाई-15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो, 100 करोड़ हिंदुओं को बता देंगे।
वारिस पठान -15 करोड़, 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे। ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद। कांग्रेस, राजद और टुकड़े-टुकड़े गैंग से पूछना चाहते हैं क्या ये हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं? असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता वारिस पठान ने कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम 15 करोड़ हैं और 100 करोड़ लोगों पर भारी हैं।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope