• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, बोले- 'राहुल गांधी खो चुके हैं अपना मानसिक संतुलन'

Giriraj Singh scathing attack on Congress: Rahul Gandhi has lost his mental balance - Patna News in Hindi

पटना । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ हालिया विरोध प्रदर्शनों को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें लगता है कि 1,000-2,000 एनएसयूआई कार्यकर्ता 150 करोड़ की आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। सत्ता की उनकी भूख इतनी बढ़ गई है कि उन्हें लगता है कि 1,000-2,000 एनएसयूआई कार्यकर्ता 150 करोड़ की आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें शायद यह एहसास नहीं है कि कांग्रेस 9 राज्यों में 30 साल से भी अधिक समय से सत्ता से बाहर है।" उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को इस बात की भी जानकारी नहीं है कि हाल ही में तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों में पार्टी कोई असर नहीं छोड़ पाई। कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दी और उसके उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई।"
गिरिराज सिंह ने आगे कहा, "कांग्रेस को यह दिखाई नहीं दे रहा है कि त्रिपुरा में साढ़े चार हजार ग्राम सभाओं में सिर्फ 14 सीटें आईं। उसे इससे मतलब ही नहीं है। राहुल गांधी को लग रहा है कि वे आग लगा देंगे, तो बांग्लादेश और श्रीलंका की तरह तख्तापलट हो जाएगा। मगर ऐसा होने वाला नहीं है।"
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जनता के बीच राहुल गांधी की विश्वनीयता गिर रही है। हाल ही में एक मुलाकात के बाद उनके ही कुछ नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व को ही अस्वीकार कर दिया।
गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार 'वोट चोरी' का मुद्दा उठा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किए हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Giriraj Singh scathing attack on Congress: Rahul Gandhi has lost his mental balance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, rahul gandhi, giriraj singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved