• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पूर्व मंत्री का विवादित बयान- बिहार के CM नीतिश कुमार सठिया गए

जहानाबाद। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता भले ही दावा कर रहे हैं कि राजग में कहीं कोई मतभेद नहीं है, लेकिन नेताओं के बयानों से यह दावा सच नहीं लगता। राजग में शामिल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) ने यहां एक बार फिर भाजपा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीट बंटवारे को लेकर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री और रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि ने शनिवार को यहां कहा कि रालोसपा भाजपा की गुलाम नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सठिया गए हैं और अब उनसे बिहार नहीं संभल रहा है। जहानाबाद में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कहा कि पार्टियों की क्षमता के अनुसार सीटों का बंटवारा होना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो पार्टी एक बार फिर विचार करेगी कि राजग के साथ रहना चाहिए या नहीं। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था की हालत को चिंताजनक बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल हो गए हैं, और उनसे अब बिहार संभल नहीं रहा है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Minister attack Biha CM Nitish Kumar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former minister attack to bihar, nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved