पटना। चारा घोटाले के चौथे मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को दोषी करार दिए जाने से दुखी उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस मामले में अदालत से राहत की उम्मीद थी, परंतु ऐसा नहीं हो सका। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चारा घोटाले के एक मामले में अदालत द्वारा लालू को दोषी ठहराए जाने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘मैं अदालत के फैसले का सम्मान करती हूं। कानून जो कहेगा, वह मानना पड़ेगा।’’
राहत की उम्मीद के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘राहत की उम्मीद सभी को रहती है, हमलोगों को भी थी। इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगे।’’
चारा घोटाले में दुमका कोषागार से फर्जी निकासी के मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को लालू प्रसाद को दोषी करार दिया। इससे पहले भी चारा घोटाले के तीन मामलों में लालू दोषी ठहराए जा चुके हैं।
लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा, ‘‘मेरे पिताजी को फंसाया गया है। वह बीमार हैं, फिर भी उन्हें अस्पताल से अदालत लाया गया। अदालत के फैसले पर कोई भी टिप्पणी उचित नहीं है। हमलोग ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, वहां से न्याय की उम्मीद है।’’
इधर, राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा कि पूर्व फैसले के खिलाफ भी रांची उच्च न्यायालय में गुहार लगाई गई है, और इस फैसले के खिलाफ भी ऊपरी अदालत जाएंगे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को न्याय अवश्य मिलेगा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope