रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर रांची की सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। देवघर चारा घोटाला केस में लालू यादव को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस मामले में बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा को बरी कर दिया गया है। उनके अलावा ध्रुव भगत को भी बरी कर दिया गया है।
कोर्ट के इस फैसले के बाद ये तय हो गया है कि लालू यादव अब कोर्ट रूम से सीधे जेल भेजे जाएंगे। हालांकि, उनकी सजा पर अभी फैसला नहीं दिया गया है। कोर्ट 3 जनवरी को सजा पर सुनवाई होगी।
LIVE अपडेट्स........
- रांची: चारा घोटाले के एक और मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद विशेष CBI अदालत के बाहर लालू प्रसाद यादव।
- झूठे जुमले बुनने वालो सच अपनी ज़िद पर खड़ा है। धर्मयुद्ध में लालू अकेला नहीं पूरा बिहार साथ खड़ा है: लालू प्रसाद यादव
- लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर साधा निशाना।
- चारा घोटाला: लालू यादव को रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। 3 जनवरी, 2018 को होगा सजा का ऐलान।
- चारा घोटाला: लालू सहित 16 आरोपी दिए गए दोषी करार, 6 बरी।
- चारा घोटाला: जेल ले जाने के लिए पुलिस ने लालू को हिरासत में लिया, सजा का ऐलान होने तक जेल में रहेंगे लालू।
- चारा घोटाला: मामले में बरी हुए जगन्नाथ मिश्रा।
- कोर्ट से सीधे रांची जेल जाएंगे लालू यादव
- 3 जनवरी को होगा सजा का ऐलान
- एक मामले में लालू यादव दोषी करार
- कोर्ट में जज शिवपाल सिंह बैठ चुके हैं। अब वह फैसला पढ़ना शुरू करेंगे।
- कोर्ट के बाहर सख्त सुरक्षा व्यवस्था
- कोर्ट में अलग कमरे में फैसले का इंतजार कर रहे हैं लालू प्रसाद यादव
- 13 दिसंबर को पूरी हुई है चारा घोटाला मामले में स्पेशल सीबीआई कोर्ट में सुनवाई
- रांची की स्पेशल सीबीआई अदालत में शुरू हुई कार्यवाही
- रांची के स्पेशल सीबीआई कोर्ट पहुंचे लालू प्रसाद यादव
- रांची के स्पेशल सीबीआई कोर्ट पहुंचे लालू यादव, साथ में बेटे तेजस्वी भी
- सीबीआई स्पेशल कोर्ट के जज शिवपाल सिंह सुनाएंगे फैसला
- अदालत पहुंचे लालू प्रसाद यादव, 3 बजे स्पेशल सीबीआई कोर्ट को सुनाना है फैसला
- सितंबर 2013: 30 सितंबर को लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्र समेत 45 को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था।
पहले खबर आई थी कि सीबीआई की विशेष अदालत सुबह करीब 11 बजे अपना फैसला सुनाएगी। इसके लिए लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा सहित दूसरे अभियुक्त कोर्ट पहुंच चुके थे। लेकिन जब जज कोर्ट पहुंचे तो इसके बाद ये जानकारी सामने आई कि कोर्ट दोपहर 3 बजे अपना फैसला सुनाएगा।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होने के लिए लालू प्रसाद यादव अपने छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ शुक्रवार शाम चार बजे पटना से रांची पहुंचे थे। रांची स्थित विशेष अदालत इस मामले में देवघर जिला राजकोष से फर्जी रूप से 84.5 लाख रुपये निकालने के लिए आरसी 64ए/96 के तहत फैसला सुनाया।
हमें न्याय व्यवस्था पर विश्वास है। उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा। जैसे 2जी स्कैम में बीजेपी का प्रोपगैंडा गलत साबित हुआ वैसे ही फिर होगाः तेजस्वी यादव
हमें विश्वास है कि न्याय मिलेगा। फैसला कुछ भी हो हम बिहार की जनता से अपील करते हैं कि कानून व्यवस्था बनाए रखेंः लालू प्रसाद यादव
इस मामले में 34 आरोपियों में से 11 की मौत हो चुकी है और वहीं एक सीबीआई गवाह बन गया। पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई के विशेष न्यायधीश शिवपाल सिंह ने अभियुक्तों को अदालत में उपस्थित रहने के आदेश दिए थे।
लालू प्रसाद व मिश्रा पहले से ही चारा घोटाले के एक अन्य मामले में दोषी करार दिए जा चुके हैं और दोनों जमानत पर बाहर हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में गबन की धारा 409 में दस वर्ष तक की और धारा 467 के तहत आजीवन कारावास की भी सजा हो सकती है।
सीबीआई कोर्ट के फैसले से पहले लालू प्रसाद यादव ने विश्वास जताया की वह बरी होंगे। रांची में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है और हम उसका सम्मान करते हैं। जैसा 2जी में हुआ, अशोक चव्हाण का हुआ, वैसा ही हमारा भी होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
पाकिस्तान भूखा मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा- सीएम योगी
राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा
Daily Horoscope