• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 68.79 रहा मतदान प्रतिशत

Final phase of polling concludes peacefully in Bihar, voter turnout at 68.79 percent - Patna News in Hindi

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को 122 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। इस चरण में 68.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, हालांकि यह आंकड़ा अभी बढ़ने की उम्मीद है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंजियाल ने बताया कि कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटनाओं की सूचना नहीं है। अभी तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक 68.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अंतिम आंकड़ा नहीं है, अभी इस आंकड़े के बढ़ने की संभावना है। अभी कई मतदान केंद्रों से आंकड़ा नहीं आया है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में सभी मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की गई। दोनों चरणों को मिला दें तो 66.90 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चुनाव में पिछले चुनाव से 9.6 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। इस चुनाव में कहीं से बूथ शिफ्टिंग नहीं की गई। पहले नक्सल प्रभावित इलाकों से बूथों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जाता था।
बता दें कि दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला किया। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदाताओं के मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 5326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित हैं।
मतदान शुरू होने के पहले से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच गए थे। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इस चरण में करीब चार लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
दूसरे चरण में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद और जमुई जिलों में मतदान हुआ। दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
एनडीए की ओर से इस चरण में भाजपा के 53 प्रत्याशी, जदयू के 44, लोजपा (रामविलास) के 15, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के छह, लोजपा (रामविलास) के 15 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, महागठबंधन की तरफ से राजद के 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 37, भाकपा माले के 6, भाकपा के 4, वीआईपी के 8 और माकपा के एक उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।
पहले चरण में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर छह नवंबर को मतदान हुआ था। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Final phase of polling concludes peacefully in Bihar, voter turnout at 68.79 percent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, bihar, assembly elections, chief electoral officer, vinod gunjyal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved