• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कटिहार गोलीकांड पर ऊर्जा मंत्री का अजीब बयान- बदमाशी करेंगे तो लाठी, गोली चलती ही है

Energy Ministers strange statement on the death of two youths by bullet - If you bully then lathi, bullets keep firing - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के कटिहार में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से दो युवकों की मौत को लेकर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि जब बदमाशी करेंगे तो लाठी और गोली चलती ही है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बिजली की अनियमित आपूर्ति को नकारते हुए कहा कि बरसात में ट्रिपिंग की घटना होती रहती है। कहीं पेड़ गिर जाता है, कहीं पोल गिर जाता है, जिसे ठीक करने में समय लग जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार का जो पूर्णिया में ग्रिड है, वहां कुछ समस्या थी, उसे दो दिन पहले ठीक भी कर लिया गया था। लेकिन, इसी बीच कुछ लड़कों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इस हंगामे के बाद ही पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले को विभाग देख रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किसकी गलती थी। उन्होंने ये भी कहा कि अगर लोग बदमाशी करेंगे तो पुलिस लाठी और गोली चलाती ही है। उन्होंने मुआवजा को लेकर कहा कि आगे देखा जाएगा।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Energy Ministers strange statement on the death of two youths by bullet - If you bully then lathi, bullets keep firing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patna, bijendra prasad yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved