पटना। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। हालांकि उमसभरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य शहरों में, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 27.2 डिग्री और पूर्णिया का 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मंगलवार और बुधवार को पटना और गया के आसपास के क्षेत्रों में तापमान में वृद्घि की जा सकती है। गया, भागलपुर और पूर्णिया में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
(आईएएनएस)
भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं है बल्कि भारत की सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी है : पीएम मोदी
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
अब सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी
Daily Horoscope