• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार बीजेपी की कमान अब दिलीप जायसवाल के हाथ, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

Dilip Jaiswal now takes over the reins of Bihar BJP, preparations for assembly elections will gain momentum - Patna News in Hindi

पटना। शहर के बापू सभागार में बीजेपी प्रदेश परिषद की अहम बैठक के दौरान दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी औपचारिक घोषणा की। तीन साल के कार्यकाल के साथ अब जायसवाल को बिहार बीजेपी को नेतृत्व देने की जिम्मेदारी मिली है। दिलीप जायसवाल की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उनकी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से यह साफ हो गया है कि बीजेपी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है। इस मौके पर बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। जायसवाल की पहचान सीमांचल के बड़े नेताओं में होती है, और उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत होने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद संभालते ही उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। बिहार के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
अब देखना यह होगा कि दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में बिहार बीजेपी विधानसभा चुनाव में किस तरह की रणनीति अपनाती है और संगठन को कितना मजबूत कर पाती है!

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dilip Jaiswal now takes over the reins of Bihar BJP, preparations for assembly elections will gain momentum
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dilip jaiswal, bihar, bjp, preparations, assembly, elections, gain, momentum, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved