• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात, कहा- नहीं बचेंगे अपराधी

Deputy Chief Minister Vijay Sinha meet Gopal Khemka family - Patna News in Hindi

पटना, । बिहार की राजधानी पटना के सबसे पॉश इलाके माने जाने वाले गांधी मैदान क्षेत्र में व्यवसायी और उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद एक बार फिर से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गोपाल खेमका के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।
उन्होंने इस क्रम में कहा कि अपराधी किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। ‎शोक संतप्त परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गोपाल खेमका की हत्या केवल एक हत्या नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश है। जो भी इस जघन्य कृत्य में शामिल हैं, चाहे वो धरती के किसी कोने में छिपे हों या पाताल में, खींचकर निकाला जाएगा। ‎

‎उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इस घटना का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं संज्ञान लिया है। सुस्त और कार्य के प्रति लापरवाह पुलिस अधिकारी भी बख्शे नहीं जाएंगे। गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र से हटाने के लिए वे खुद मुख्यमंत्री से मिलेंगे और इसे लेकर बात करेंगे। ‎यह घटना निंदनीय है। इस घटना में पुलिस की लापरवाही को सरकार नजरअंदाज नहीं कर सकती है। सरकार इस घटना को पूरी गंभीरता से ले रही है।

उन्होंने कहा कि किसी की भी हत्या हो, हमें मर्माहत करती है। जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर भी होगा और अगर अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाना पड़े तो प्रशासन पीछे नहीं हटेगा। ‎बिहार पुलिस और प्रशासन को पूरी छूट दी गई है। अब कोई राजनीतिक या कानूनी ढाल नहीं, केवल कठोरतम कार्रवाई होगी। सरकार अपराध को स्वीकार नहीं कर सकती है, एक्शन होगा। ‎

‎इधर, जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। बिहार में अब कुछ बचा ही नहीं है। ‎उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री को अपनी निद्रा से उठना चाहिए। बिहार में सामान्य नागरिक को जीने का अधिकार दे दें, कानून व्यवस्था तो अब बड़ी बात हो गई है।

‎ ‎--आईएएनएस ‎ ‎

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy Chief Minister Vijay Sinha meet Gopal Khemka family
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy chief minister vijay sinha, gopal khemka murder case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved