• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोटबंदी विश्व का सबसे बड़ा घोटाला, इसके कारण भ्रष्टाचार बढ़ा : तेजस्वी यादव

Demonetisation is the biggest scam in the world, corruption increased due to it: Tejashwi Yadav - Patna News in Hindi

पटना । बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर नोटबंदी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज नोटबंदी की आठवीं बरसी है। नोटबंदी विश्व का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके कारण भ्रष्टाचार में बेतहाशा वृद्धि हुई। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने देशभर के प्रत्येक जिले में अपने लिए जमीनें खरीदी, फाइव स्टार कार्यालय बनवाए, हजारों करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे। स्विस बैंकों में 2014 के बाद भारत का काला धन बढ़ा, आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई। सारे कथित भ्रष्टाचारी एजेंसियों के डर से भाजपा के साथ आ गए। भाजपा के लोगों को अपनी गलती को पहचाननी चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर क्या-क्या कहा जा रहा था और हुआ क्या। काला धन समाप्त हो जाएगा, आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। झारखंड चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव में अब चार दिन रह गए हैं। बिहार में भी चार सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। चुनाव में सभी लोग लगे हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी और बिहार उपचुनाव में हम लोग चारों सीट जीतेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'अयोध्या तो हो गया काशी, मथुरा बाकी है' वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अयोध्या का परिणाम क्या रहा, यह सब चीज अब चलने वाला नहीं। नफरतों की राजनीति ज्यादा लंबी नहीं चलती। जो नफरत फैलाना चाहेगा, जनता उसको तो सबक स‍िखाएगी ही, भगवान भी उसे माफ नहीं करेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demonetisation is the biggest scam in the world, corruption increased due to it: Tejashwi Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejashwi yadav, demonetisation, corruption, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved