पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद द्वारा आहूत विपक्षी दलों की रैली में पहुंचे जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने यहां रविवार को कहा कि लोकतंत्र जुमलों से नहीं, सच्ची बोली से चलता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भले ही बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ लिया, लेकिन अब देश में महागठबंधन बनेगा। राजद द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली में आए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए शरद ने कहा कि आज देश की हालत बहुत खराब है, इसे बदलना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, मैंने कई लोगों को मुख्यमंत्री बनाया, कई लोगों को सांसद, नेता बनाया, लेकिन कभी खुद कुर्सी पर बैठने की लालसा नहीं रही। मैंने उनकी खिदमत की है, लेकिन गरीबों की सेवा करना कभी नहीं छोड़ा। जनता से बड़ा तो कोई मालिक नहीं है। हमें 70 साल के हो चुके आजाद भारत को पांच साल में बदलना है।
नीतीश से दूरी बना चुके जद (यू) नेता ने कहा कि एक तरफ देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तो दूसरी ओर किसानों की हत्या की जा रही है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने जून में आंदोलन कर रहे किसानों पर गोली चलवाकर छह किसानों की जान ले ली।
आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने की मंजूरी
प्रश्नपत्र लीक मामले में बर्खास्त होंगे दोषी अधिकारी : येदियुरप्पा
केंद्र के कृषि कानून अर्थव्यवस्था को तबाह कर देंगे : कमल नाथ
Daily Horoscope