• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Delhi Assembly Election : बिहार चुनाव का सेमीफाइनल! सभी दल लगा रहे हैं पूरी ताकत

पटना। वैसे तो बिहार से कोसों दूर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है, मगर उसकी तपिश बिहार की सियासत में भी देखी जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राज्य के सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेताओं ने दिल्ली चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रखी है।

कहा तो यहां तक जा रहा है कि दिल्ली का यह चुनाव बिहार में इस साल होने वाले चुनाव का सेमीफाइनल है। वैसे, दिल्ली में हो रहे चुनाव में देखा जाए तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) जहां एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरा है, वहीं बिहार के विपक्षी दलों का महागठबंधन दिल्ली पहुंचते-पहुंचते बिखर गया है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के साथ चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, लेकिन हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) दिल्ली में महागठबंधन से अलग अपनी डफली अपना राग गा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने भी दिल्ली पहुंचे हैं।

हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान कहते हैं कि उनकी पार्टी ने छह सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें से चार से पांच सीटों पर पार्टी की स्थिति अन्य पार्टी के प्रत्याशियों से अच्छी है। दिल्ली के चुनाव को बिहार की पार्टियां युद्धाभ्यास के तौर पर देख रही हैं। बिहार की करीब सभी प्रमुख पार्टियां एक-दूसरे से बढ़त लेकर बिहार चुनाव में मनोबल ऊंचा रखकर मनोवैज्ञानिक लाभ लेने की कोशिश में हैं।

राजद के लिए दिल्ली चुनाव कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि महज चार सीटों के लिए पार्टी ने राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और तेज प्रताप यादव जैसे 36 स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी इसे बिहार विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर प्रचार के लिए उतरी है। तेजस्वी अपनी सीटों के अलावा कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए भी प्रचार कर रहे हैं।

दिल्ली के चुनाव को बिहार का सेमीफाइनल मानने पर राजद हालांकि खुलकर नहीं बोल रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने से नहीं चूक रहा है। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार की जनता तय कर चुकी है कि नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकेगी। बिहार में बस इसकी घोषणा बाकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नीतीश का क्या हाल होगा यह तो अभी देखने की बात है। जद (यू) को एक भी सीट नहीं आने वाली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Assembly Election is semifinal of Bihar election, all parties are trying full effort
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi assembly election, semifinal of bihar election, bihar, bihar election, delhi election, nitish kumar, sushil modi, tejashwi yadav, rjd, jdu, congress, aap, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved