• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार सीएम सम्राट चौधरी को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Death Threat Issued to Bihar CM Samrat Chaudhary; Accused Arrested in Gujarat - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद इलाके से हिरासत में लिया, जहां वह छिपकर रह रहा था। आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बांका जिले का निवासी बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री जैसे उच्च पदस्थ व्यक्ति को सीधे फोन कर धमकी देना सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया, जिससे कॉल की गई थी। तकनीकी टीम की सक्रियता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच में पता चला कि आरोपी बिहार में नहीं, बल्कि गुजरात में मौजूद है। इसके बाद मुंगेर पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत गुजरात के लिए रवाना हुई। वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से साणंद इलाके में छापेमारी की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि उस समय आरोपी एक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी गाड़ी में काम कर रहा था और वहीं रह रहा था। पूछताछ के दौरान शेखर यादव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। आरोपी ने मोबाइल फोन के जरिए धमकी दी थी, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।
साणंद पुलिस और बिहार पुलिस के बीच लगातार समन्वय बना रहा। साणंद के पुलिस अधिकारी बी.टी. गोहिल की अगुवाई में टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी हिरासत में लेकर बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है। अब मुंगेर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ला रही है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Death Threat Issued to Bihar CM Samrat Chaudhary; Accused Arrested in Gujarat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: death threat issued to bihar cm samrat chaudhary, cm samrat chaudhary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved