• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में अपराधियों का बोलबाला, सीएम के पास कोई विजन नहीं: तेजस्वी यादव

Criminals reign supreme in Bihar; the CM lacks any vision: Tejashwi Yadav - Patna News in Hindi

पटना। बिहार में खराब कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। नालंदा में सिपाही की हत्या और आरा में एक पूर्व अधिकारी की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रदेश में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। बच्चियों, व्यापारियों, युवाओं और बुजुर्गों समेत कोई भी सुरक्षित नहीं है। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके पास न कोई विजन है और न ही कोई रोडमैप, उनसे बिहार नहीं संभल रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले छह महीनों में अपराध और बढ़ेगा। तेजस्वी ने बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी है और बिहार सरकार का खजाना खाली है। नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है। उनके मुताबिक, जो लोग पैसे दे रहे हैं, उन्हें अच्छी जगहों पर तैनाती मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें मुख्यमंत्री पद की गरिमा और इस जिम्मेदारी के अनुरूप ज्ञान की कमी है। राशन व्यवस्था और महंगाई का मुद्दा उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि लोगों को गेहूं और चावल भी सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि केवल अनाज मिलने से भोजन की जरूरत पूरी नहीं होती, क्योंकि खाना बनाने के लिए साग-सब्जी, मसाले और तेल भी चाहिए। इन आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की परेशानी का अंदाजा बाजार में जाकर लगाया जा सकता है। वहीं, वैशाली जिले के राघोपुर में हुए नाव हादसे पर तेजस्वी यादव ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद हृदयविदारक घटना है और ऐसा किसी परिवार के साथ नहीं होना चाहिए।
हादसे में कई परिवारों के बच्चों की मौत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पूरी पीढ़ियां प्रभावित हुई हैं। घटनास्थल पर दिखे दृश्य बेहद दर्दनाक थे। तेजस्वी ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को कम से कम तीन डिसमिल जमीन दी जानी चाहिए।
इस मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी इस घटना से काफी दुखी हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के बावजूद लालू यादव की इच्छा पीड़ित परिवारों से मिलने की थी। तेजस्वी के मुताबिक, गुरुवार को पीड़ित परिवारों की लालू यादव से मुलाकात हुई, जहां उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि राजद पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Criminals reign supreme in Bihar; the CM lacks any vision: Tejashwi Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejashwi yadav, bihar politics, bihar crime, samrat choudhary, law and order, unemployment, inflation, corruption allegations, raghopur boat accident, lalu prasad yadav, rjd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved