• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाकपा माले ने लालू प्रसाद को लिखा पत्र, बिहार के कई सीटों पर ठोंका दावा

CPI(ML) wrote a letter to Lalu Prasad, staked claim on many seats in Bihar - Patna News in Hindi

पटना। अगले साल संभावित लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच, 'इंडिया' गठबंधन में शामिल दलों ने भी सीटों को लेकर दावा ठोंकना शुरू कर दिया है। गठबंधन में शामिल भाकपा (माले) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद को पत्र लिखकर सीट की दावेदारी पेश की है। भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि 'इंडिया' की मुंबई में हुई बैठक में राज्य स्तर पर सीट बंटवारे की बात कही गई है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर अपना एक प्रस्ताव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 4 सितंबर को भेजा है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा है कि सीटों की शेयरिंग जल्द ही हो जाएगी।
उन्होंने हालांकि दावेदारी को लेकर सीटों की संख्या नहीं बताई, लेकिन इसके संकेत जरूर दिए।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राजद और माले के बीच के तालमेल से एक नए चुनावी केमिस्ट्री की शुरूआत हुई थी। माले के प्रभाव वाले इलाकों मगध, शाहाबाद और सारण में महागठबंधन ने निर्णायक बढ़त हासिल की थी।
इधर, सूत्र बताते हैं कि भाकपा (माले) ने आठ से 10 सीटों पर दावेदारी की है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।
बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन सरकार को वामपंथी दलों का बाहर से समर्थन प्राप्त है। भाकपा माले की दावेदारी के बाद इतना साफ हो गया है कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों की बीच अब लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर कवायद शुरू हो गई है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CPI(ML) wrote a letter to Lalu Prasad, staked claim on many seats in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cpiml, lalu prasad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved