• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में पुल-पुलिया गिरना बनी परंपरा : तेजस्वी यादव

Collapse of bridges and culverts has become a tradition in Bihar Tejashwi Yadav - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के मोतिहारी में ध्वस्त हुई पुलिया को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 19 दिन में 13 पुल गिरा, रविवार को मोतिहारी में फिर एक पुल गिरा। हमने पहले भी कहा था कि यह गंभीर मसला है। बिहार में लगातार पुल गिर रहे हैं और शासन-प्रशासन चुप्पी साधे है। ऐसा लगता है यह मामूली सी बात है, यह परंपरा बनती जा रही है। मैने हमेशा इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा कि पुल गिरना, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, अपराध, बलात्कार, हत्या और लूट की घटना आए दिन हो रही है। सत्ता में बैठा कोई भी व्यक्ति इस पर बात नहीं करता। किस बात की डबल इंजन सरकार है? न बिहार के लिए कुछ हो रहा है? न कुछ बात हो रही है? बिहार में जो है, वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। पुल गिर रहे हैं, पेपर लीक हो रहे हैं, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है।
महंगाई पर सरकार को घेरते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम आप लोगों से पूछना चाहते हैं, कोई एक सब्जी का नाम बता दो जो 45 रुपए किलो से कम हो? प्याज, टमाटर का क्या भाव है? गोभी का क्या भाव है? आलू का भाव बता दीजिए? पटना में आलू 45 रुपये किलो मिल रहा है। इस पर सरकार ध्यान देने वाली नहीं है। जो सब्जियां चार से पांच रुपए किलो मिलती थी, वह 100 रुपये किलो मिल रही है। लेकिन, इस पर कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है, लोग चुप्पी साधे हुए हैं। दिन रात हम लोगों को गाली देने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार किंगपिन लोगों को बचाती है। तेजस्वी का नाम लिया जाता है, इनका काम सिर्फ न्यूज को डाइवर्ट करना है। बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की कोई बात नहीं हो रही है।
--आईएएनएस
पीएसके/सीबीटी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Collapse of bridges and culverts has become a tradition in Bihar Tejashwi Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: collapse of bridges, culverts, tradition in bihar, tejashwi yadav, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved